बलिया अनुमंडल का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में IAS अजय कुमार यादव, अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Begusarai News : बलिया के नए एसडीओ अजय कुमार यादव ने पदभार संभालते ही अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए.

Begusarai News : बलिया अनुमंडल का प्रभार संभालते ही आईएएस अधिकारी अजय कुमार यादव शनिवार को एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने बलिया अनुमंडलीय अस्पताल का अचानक औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. आईएएस अधिकारी के अचानक अस्पताल पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया.

प्रसव कक्ष और इमरजेंसी रूम का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान आईएएस अजय कुमार यादव ने प्रसव कक्ष, इमरजेंसी रूम, जांच घर, दवा काउंटर सहित डॉक्टरों के कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, जांच की व्यवस्था तथा कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली.

चिकित्सा प्रभारी से अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

इस दौरान उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय कुमार से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और वर्तमान कमियों के बारे में जानकारी ली. आईएएस अजय कुमार यादव ने चिकित्सा प्रभारी से स्पष्ट रूप से कहा कि अस्पताल में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं और किन-किन क्षेत्रों में कमी है, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं.

Also Read : विद्यालय सुरक्षा पखवाड़े में बच्चों को सिखाये स्वच्छता के गुर, हाथ धुलाई और शौचालय उपयोग के प्रति किया जागरूक

कमियों की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

आईएएस अधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति के साथ-साथ अस्पताल की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी रिपोर्ट में शामिल करने का निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने अस्पताल की प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लिखित रूप में उपलब्ध कराने की बात कही.

Also Read : औरंगाबाद में एनएच-19 पर ट्रक की चपेट में आने से मजदूर घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे से किया सड़क जाम

स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही पर होगी नजर

निरीक्षण के बाद अस्पताल कर्मियों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा होती रही. माना जा रहा है कि अनुमंडल प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करेगा. अधिकारियों के तेवर से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के बाद अस्पताल कर्मियों में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को लेकर सतर्कता बढ़ने की चर्चा रही.

Also Read : औरंगाबाद के मदार नदी में स्नान के दौरान तेज धार में बहा 13 वर्षीय किशोर, मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >