लूट का विरोध करने पर कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, एनएच-31 जाम

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी.

बेगूसराय. बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना एनएच-31 पर लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला ढ़ाला और इनियार ढ़ाला के बीच की है. मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी रामाशीष पोद्दार के पुत्र राहुल पोद्दार (37) के रूप में की गई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 फोरलेन को जाम कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल पोद्दार उर्फ अनुज बलिया में कबाड़ी का काम करता है. बुधवार को वह अपने एक सहयोगी के साथ बेगूसराय से पांच लाख रुपया लेकर होंडा बाइक से बलिया लौट रहा था. इसी दौरान पनसल्ला ढ़ाला से थोड़ा आगे बढ़ते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने रोककर बैग छीनने का प्रयास किया. जिसका विरोध करने पर राहुल के सिर में गोली मार दी.

पांच लाख रुपये भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

गोली लगते ही राहुल गिर गया और बदमाश पैसा वाला बैग लेकर फरार हो गए. राहुल के साथ चल रहे युवक ने इसकी सूचना परिजनों को दी. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना और लाखो थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहुल पोद्दार के बाइक पर उसके साथ चल रहे युवक से पूछताछ किया जा रहा है. सूचना मिलने ही एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है. लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करा दिया गया है. एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >