हैदराबाद गैस गोदाम हादसा : मंत्री संजय कुमार ने पीड़ित परिवार से मिले, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

हैदराबाद गैस गोदाम हादसे में जान गंवाने वाले बखरी के युवकों के परिजनों से मिलने मंत्री संजय कुमार पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया. मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

Begusarai News : हैदराबाद के गैस गोदाम में हुए हादसे में बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 निवासी ललन कुमार और धर्मनाथ महतो की मौत के बाद शुक्रवार को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक संजय कुमार शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. मंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है. मेहनतकश युवाओं की असमय मौत से पूरा क्षेत्र मर्माहत है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए.

घायलों के बेहतर इलाज का दिया आश्वासन

मंत्री संजय कुमार ने हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश, गंगाराम और संदीप की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

'सरकार हर कदम पर परिवारों के साथ'

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के मेहनतकश युवाओं की इस तरह असमय मौत की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, भाजपा नेता नीरज नवीन, गौतम राठौर, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, नगर अध्यक्ष पारितोष, लोजपा नेता महबूब आलम, पूर्व मुख्य पार्षद संगीता राय समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >