सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बेगूसराय समेत कई नगर निकायों के लोगों की बढ़ी परेशानी

Begusarai News : बेगूसराय और आसपास के नगर क्षेत्रों में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है. सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Begusarai News : विभिन्न मांगों को लेकर नगर निकायों के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल का असर बेगूसराय जिला मुख्यालय के साथ बीहट, बरौनी, बलिया, बखरी और तेघड़ा के नगर क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है. सफाई कार्य बाधित होने से सड़कों, मोहल्लों और गलियों में कचरे का अंबार लगने लगा है, जबकि घरों से भी नियमित कचरा उठाव नहीं हो सका.

इन मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं सफाईकर्मी

हड़ताली सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में सेवा का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति, एसीपी और एमएसीपी का पूर्ण क्रियान्वयन तथा लंबित बकाया राशि का भुगतान शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण होने से उन्हें नौकरी की असुरक्षा से मुक्ति मिलेगी और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा.

सफाई व्यवस्था प्रभावित, लोगों की बढ़ी परेशानी

हड़ताल के कारण नगर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. सड़क किनारे, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है. समय पर कचरा नहीं उठने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश में जुटा प्रशासन

नगर प्रशासन ने आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक सफाई व्यवस्था करने का प्रयास शुरू किया है. हालांकि, हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. वहीं प्रशासन का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

विरोध के कारण प्रभावी नहीं हो पा रही वैकल्पिक व्यवस्था

प्रशासन की ओर से की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था भी हड़ताली कर्मियों के विरोध के कारण पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रही है. ऐसे में नगर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है.

Also Read : बेगूसराय के बखरी पीएचसी में साक्षी पोर्टल पर प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर दिया गया जोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >