संगिनी क्लब बखरी ने उत्साह के साथ मनाया सावन महोत्सव, महिलाओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Begusarai News : बखरी के संगिनी क्लब द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आनंद लिया. जानें पूरी खबर.

Begusarai News : संगिनी क्लब बखरी के तत्वावधान में सावन महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सावन की सांस्कृतिक छटा को जीवंत किया. रंग-बिरंगी साड़ियों, पारंपरिक आभूषणों और मेहंदी से सजे हाथों के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

सावन गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप का दौर चला. महिलाओं और बच्चियों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया. ग्रुप डांस, एकल डांस, गायन और विभिन्न तरह के गेम्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जमकर आनंद लिया. इसके अलावा महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा.

संस्कृति और परंपरा को सहेजने का दिया संदेश

महिलाओं ने सावन महोत्सव के महत्व पर चर्चा करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों को संजोने का संदेश दिया. संगिनी क्लब की अध्यक्ष ज्योति नवीन और सचिव रजनी सोनी ने बताया कि सावन का पवित्र महीना हरियाली, उमंग और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार करना, संस्कृति को बढ़ावा देना और सभी को खुशनुमा माहौल का एहसास कराना है.

डांस और गेम्स प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

डांस प्रतियोगिता में साक्षी राज ने प्रथम, आशी ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, गेम्स प्रतियोगिता में राजनिका राज प्रथम, रजनी सोनी द्वितीय और रोमा तृतीय स्थान पर रहीं. सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में राजनिका राज, रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, निधि, रोमा, रश्मी, श्वेता स्वर्णकार, आराधना, आशी, काकुल स्वर्णकार, आयु राज, आस्था, साक्षी, पलक, आकृति सहित अन्य महिलाएं एवं बच्चियां मौजूद रहीं. महोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

Also Read : बेगूसराय में पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, गांव में मची सनसनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >