बेगूसराय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के आवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बेगूसराय में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के आवास पर भव्य स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया.

Begusarai News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय आगमन पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित उनके आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया.

नारों और पुष्पवर्षा से गूंजा सुभाष चौक

मुख्यमंत्री का काफिला सुभाष चौक पहुंचते ही पूरा क्षेत्र 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद', 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' और 'विकसित बिहार–विकसित भारत' के नारों से गूंज उठा. पारंपरिक बैंड-बाजों और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया.

विधायक रजनीश कुमार ने किया स्वागत

इस अवसर पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की पहल से लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है.

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह उन्हें बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा पदाधिकारी

स्वागत समारोह में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला मंत्री शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर, बीहट की मुख्य पार्षद बबिता देवी, बरौनी की उपमुख्य पार्षद नेहा मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम, वाणिज्य प्रकोष्ठ के भूपेश सिंह, मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, प्रदीप कुमार, सुधा देवी, देवराज कुमार, शालिनी देवी, अनुराधा झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की सक्रियता देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >