सफाईकर्मियों 15 से हड़ताल करने का दिया अल्टीमेटम

बेगूसराय : नगर परिषद बीहट के सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री राजू मल्लिक ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र समर्पित कर लंबित वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में पत्र के माध्यम से अल्टीमेटम दिया .उन्होंने कहा है कि कर्मियों को विगत तीन माह से लगातार वेतन […]

बेगूसराय : नगर परिषद बीहट के सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री राजू मल्लिक ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र समर्पित कर लंबित वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में पत्र के माध्यम से अल्टीमेटम दिया .उन्होंने कहा है कि कर्मियों को विगत तीन माह से लगातार वेतन नही मिल रहा है.जिसके कारण सफाईकर्मियों के समक्ष भूखमरी के हालात पैदा हो गये हैं. कोरोना जैसी खतरनाक महामारी में भी कर्मी कार्य करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. जब वेतन की मांग करने गये तो स्वच्छता निरीक्षक मो नदीम के द्वारा कहा गया कि किसी कर्मियों को वेतन नहीं मिलेगा. साथ ही यह भी कहा गया कि राजू मल्लिक तथा शंकर मल्लिक को कार्य से हटा दिया गया है.संघ के मंत्री ने कहा कि 10 अप्रैल को मांग को लेकर प्रदर्शन भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >