बेगूसराय: रंग अंकुर’ बाल अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा रंगमंच का व्यावहारिक प्रशिक्षण

बेगूसराय में 'रंग अंकुर' बाल अभिनय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रशिक्षित कलाकार बच्चों को अभिनय, संवाद और मंच अनुशासन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। यह कार्यशाला बच्चों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

Begusarai News : बेगूसराय जिले में कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय और सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बीपी इंटर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सुरभि रूरल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘रंग अंकुर’ बाल अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को विद्यालय परिसर में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता दीपक कुमार ने किया.

अभिनय से व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर

दीपक कुमार ने बच्चों को रंगमंच से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अभिनय केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रभावी अभिव्यक्ति का सशक्त साधन है.

एनएसडी प्रशिक्षित विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से प्रशिक्षित अभिनेता एवं निर्देशक हरीश हरिऔध, एनएसडी प्रशिक्षित अमरेश कुमार तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी प्रतिभागियों को अभिनय, संवाद-अभिव्यक्ति, मंच अनुशासन, शारीरिक गतिविधियों और रंगमंच की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे.

30 से 35 मिनट की होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

प्रशिक्षक हरीश हरिऔध ने बताया कि प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी बच्चे 30 से 35 मिनट की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, जिसमें कार्यशाला के दौरान सीखे गए कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा.

31 जुलाई तक चलेगी कार्यशाला

विद्यालय की प्राचार्या कामिनी ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, सृजनशीलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना है. कार्यशाला का आयोजन 23 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >