बेगूसराय : पूर्व मध्य रेल ने दो स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई, जानें नई तारीख और पूरा शेड्यूल

पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार किया है. सहरसा-पूर्णिया कोर्ट और रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब अगले वर्ष तक जारी रहेगा.

Begusarai Special Train : पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल और रक्सौल–नरकटियागंज स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रखा जाएगा. इस निर्णय का उद्देश्य यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराना है.

सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल कब तक चलेगी

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05506 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा. यह ट्रेन दौरम मधेपुरा–बनमनखी मार्ग से संचालित होगी. वहीं गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट–सहरसा स्पेशल का परिचालन 3 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को जारी रहेगा.

रक्सौल–नरकटियागंज स्पेशल का भी बढ़ा संचालन

पूर्व मध्य रेल ने गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल–नरकटियागंज स्पेशल और गाड़ी संख्या 05544 नरकटियागंज–रक्सौल स्पेशल का परिचालन भी 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को जारी रखने का निर्णय लिया है.

यात्रा से पहले समय की जानकारी लेने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के समय और परिचालन से संबंधित जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read : बेगूसराय की बेटी जहवी रहमानी का कमाल, NEET 2026 में AIR 3846 हासिल कर बनीं प्रेरणा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >