अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की: अपहृता बरामद, कुख्यात अपराधी समेत कई गिरफ्तार, शराब और हथियार जब्त

Begusarai News : जिले में अपहरण, आर्म्स एक्ट और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस शराब, हथियार और वाहन बरादम किए.सिघौल थाना क्षेत्र से गायब एक युवती को पुलिस ने मुंगेर जिले से सकुशल बरादम किया है.

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट)  बेगूसराय पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अपहरण, आर्म्स एक्ट और अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बड़ी मात्रा में शराब, हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं.

सिंघौल थाना कांड संख्या 128/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को मुंगेर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

शराब कारोबारियों पर कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत रिफाइनरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरपुर बिंदटोली निवासी सिंघो महतो को 20 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. वहीं लोहियानगर थाना पुलिस ने पन्हास मुसहरी में छापेमारी कर मीणा देवी को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

पीरपैंती से कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

परिहारा थाना कांड संख्या 25/26 (आर्म्स एक्ट) के प्राथमिक अभियुक्त नवजीत चौधरी को भागलपुर जिले के पीरपैंती से गिरफ्तार किया गया. वह परिहारा निवासी रविंद्र चौधरी का पुत्र है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

भुर्रा गांव से हथियार के साथ युवक धराया

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गश्ती के दौरान 112 पुलिस टीम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भुर्रा गांव निवासी दिनेश शर्मा को एक देशी पिस्टल एवं दो खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

लंबे समय से फरार आरोपी गुजरात से धराया

चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 157/25 के लंबे समय से फरार अभियुक्त राजा कुमार उर्फ राजा झा (28) को गुजरात के सूरत स्थित उधना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह छौराही थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में भी नामजद है.

थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की गई.

पुलिस का अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध, अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >