बेगूसराय में 36 घंटे के अंदर बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Begusarai News : बेगूसराय के एफसीआई थाना पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर बुलेट चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी की बाइक बरामद की.

Begusarai News : एफसीआई थाना पुलिस ने एक निजी विद्यालय के समीप से दिनदहाड़े चोरी हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक का मात्र 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. बरामद बाइक का नंबर बीआर 09 जेड 8689 बताया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची गांव निवासी सूरज कुमार और अमन कुमार उर्फ भोपू के रूप में हुई है.

बिना लॉक किए खड़ी थी बुलेट

घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है. मार्डन शिशु बिहार एकेडमी के संचालक और बीहट पक्का टोला निवासी चंदन कुमार अपनी बुलेट बाइक एनएच-31 फोरलेन किनारे खड़ी कर विद्यालय के अंदर गए थे. बताया गया कि बाइक में लॉक नहीं लगाया गया था. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक गायब थी. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला. मामले को लेकर चंदन कुमार ने एफसीआई थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस संबंध में एफसीआई थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

गुप्त सूचना पर मरांची में छापेमारी

मामले के खुलासे के लिए एफसीआई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, अपर थानाध्यक्ष रोहित कुमार और एएसआई अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ मरांची में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने सूरज कुमार और अमन कुमार उर्फ भोपू को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट भी बरामद कर ली गई.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच

एफसीआई थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे पूर्व में अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >