बेगूसराय के किसानों के लिए जरूरी खबर, पीएम किसान की अगली किस्त से पहले कर लें यह 3 काम; वरना अटक सकता है पैसे

PM Kisan Yojana Installment : बेगूसराय के किसानों के लिए पीएम किसान योजना की अगली किस्त से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर है. योजना का लाभ बिना रुकावट के मिले, इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे करने होंगे. जानें क्या हैं वह काम.

PM Kisan Yojana Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे बेगूसराय के किसानों के लिए जरूरी खबर है. अगली किस्त जारी होने से पहले किसानों को अपने रिकॉर्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दुरुस्त रखनी होगी. किसानों के डाटा के सत्यापन और सुधार का काम किया जा रहा है.

सरकार का जोर इस बात पर है कि योजना के पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में बेगूसराय के किसानों को अभी से अपने दस्तावेज और योजना से जुड़ी जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए.

बेगूसराय के किसानों के डाटा का हो रहा सत्यापन

बेगूसराय में किसानों के डाटा के सत्यापन और सुधार का काम किया जा रहा है. इस दौरान किसानों के रिकॉर्ड में किसी तरह की गलती होने पर उसे ठीक कराने पर जोर दिया जा रहा है.

किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे किस्त का इंतजार करने के बजाय पहले ही अपना स्टेटस जांच लें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर समय रहते उसे ठीक कराया जा सके.

पहला काम: e-KYC पूरा होना जरूरी

पीएम किसान की किस्त के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है. किसान ओटीपी या बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से e-KYC करा सकते हैं.

अगर किसी किसान की e-KYC प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो उसे जल्द पूरा करा लेना चाहिए. e-KYC से जुड़ी जानकारी में किसी तरह की परेशानी होने पर संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.

दूसरा काम: जमीन की लैंड सीडिंग कराएं

किसानों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन भी सुनिश्चित करना होगा. इसके लिए लैंड सीडिंग यानी भू-सत्यापन जरूरी है. जमीन के दस्तावेज और जमाबंदी की जानकारी का पोर्टल पर सत्यापन होना चाहिए.

अगर जमीन की जानकारी में गलती है या रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, तो किसान संबंधित विभाग से संपर्क कर इसे ठीक करा सकते हैं. जमीन से जुड़ी जानकारी सही नहीं होने पर किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है.

तीसरा काम: आधार-NPCI से बैंक खाता लिंक

किसानों का बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक होना भी जरूरी है. पीएम किसान की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही होना बेहद महत्वपूर्ण है.

बेगूसराय के किसानों को अपने बैंक खाते में आधार लिंक होने के साथ NPCI मैपिंग की स्थिति भी जांच लेनी चाहिए, ताकि भुगतान के समय किसी तरह की तकनीकी समस्या न हो.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना से जुड़ी अपनी जानकारी और स्टेटस की जांच कर सकते हैं. वहां e-KYC, जमीन से जुड़ी जानकारी और भुगतान की स्थिति से संबंधित अपडेट देखे जा सकते हैं. किसी जानकारी में गड़बड़ी मिलने पर किसान अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी या किसान सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं.

बिचौलियों से रहें सावधान

किसानों को अपनी योजना से जुड़ी जानकारी की जांच खुद करनी चाहिए. किसी अनजान व्यक्ति या बिचौलिए को बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील विवरण नहीं देना चाहिए. अगली किस्त का इंतजार कर रहे बेगूसराय के किसानों के लिए सबसे जरूरी है कि e-KYC, लैंड सीडिंग और आधार-NPCI लिंकिंग की स्थिति पहले ही जांच लें. रिकॉर्ड सही रहने पर किस्त के भुगतान में अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है.

PM आवास योजना के नाम पर नवादा में साइबर ठगी, लिंक खोलते ही खाते से उड़ाए 47 हजार रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >