चर्च ने मनाया गया पाम संडे, महिलाओं में दिखा उत्साह

बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में सभी चर्च ने पाम संडे मनाया. इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखा गया.

बेगूसराय. बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में सभी चर्च ने पाम संडे मनाया. इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखा गया. इस मौके पर वंदना खालखो ने बताया कि पाम संडे को खजूर रविवार भी बोला जाता है. यह प्रभु यीशु मसीह के विजय प्रवेश का दिन है. पाम संडे ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के पहले संडे को मनाया जाता है. यह त्यौहार दुनिया भर के ईसाइयों के लिए विशेष है. पाम संडे 40 दिन उपवास के दौरान पवित्र सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है. इसाई मान्यता के अनुसार इस दिन यीशु मसीह गदही के बच्चे पर सवार होकर यरूशलेम चर्च में प्रवेश किया. बहुत बड़ी भीड़ उनके पीछे चल रही थी,उस भीड़ ने यीशु के स्वागत में खजूर की डालियां जमीन पर बिछाई और अपने कपड़े भी मार्ग पर उन्होने बिछाया.

हाथ में खजूर की डालियां लेकर निकालते हैं जुलूस

लोगों की भीड़ होशन्ना के नारे लगाती हुई जा रही थी. हर साल ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को याद करते हुए हाथ में खजूर की डालियां लिए हुए जुलूस निकालते हैं. वंदना खालखो के बताने के अनुसार 13 अप्रैल को टाउनशिप के सभी चर्च मिलकर जुलूस निकाले. यह जुलूस कॉपरेटिव से निकलकर टाउनशिप के कई रास्तों से निकलकर अपने अपने चर्च में समाप्त हुआ. जिसमें चर्च के लोग भजन गाते और नारे लगाते हुए गए. इस जुलूस में सी एन आई चर्च, एराइस एंड शाइन चर्च और एन डब्लू लूथरन चर्च के विश्वासी शामिल थे. इस दिन चर्च में विशेष आराधना होती है. हर के हाथ में खजूर की डालियां होती है. चर्च खजूर की डालियों से सजा होता है. इस मौके पर विनय खालखो, राजीव मिंज, टी एल लकरा, मनोज टोप्पो, अनमोल मिंज, ए के सोरेन,सी एस मुर्मू, वंदना खालखो ,मृदुल मिंज, ऊषा मिंज, लिली लकरा,ग्रेसी मुर्मू, सबिता दादेल, ममता कुजूर,साइमन मुर्मू, नाथन टुडू, गैब्रियल, अनीता, रीना, सुमन,शोभा आदि उपस्थित थे. इस जुलूस का संचालन विनय खालखो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >