प्रशासन ने सीमावर्ती सड़कों को किया सील

खोदावंदपुर : खोदावंदपुर प्रशासन ने शुक्रवार को बेगूसराय जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर खोदावंदपुर प्रखंड के सीमावर्ती फफौत पुल चौक एवं बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ, एसएच 55 को हनुमान मंदिर इस्मैला थतिया सहित अन्य पथों को बांस- बल्ला लगाकर […]

खोदावंदपुर : खोदावंदपुर प्रशासन ने शुक्रवार को बेगूसराय जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर खोदावंदपुर प्रखंड के सीमावर्ती फफौत पुल चौक एवं बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ, एसएच 55 को हनुमान मंदिर इस्मैला थतिया सहित अन्य पथों को बांस- बल्ला लगाकर सील कर दिया और पुलिस बलों की तैनात कर दी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र को सील कर दिया गया है. तथा इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हो रहे लॉकडाउन को लेकर बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सुबोध कुमार, अपर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार, एएसआइ वीरेंद्र राय, अजय कुमार मिश्रा दल बल के साथ लगातार गश्ती कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने आम जनों को जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की बात कहीं. अन्यथा अपने-अपने घरों में रह कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >