24 घंटे बाद भी गंगा नदी में डूबे दो किशोरों का नहीं मिला कोई सुराग

थाना क्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गंगा घाट पर परवल तोड़ कर आ रहे दो किशोर स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में डूब जाने के 24 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं हो सका.

तेघड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गंगा घाट पर परवल तोड़ कर आ रहे दो किशोर स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में डूब जाने के 24 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं हो सका. एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 24 बिंदटोली निवासी शत्रुघ्न महतो के 12 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और वार्ड संख्या 25 निवासी गांगो महतो के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के शव को गंगा नदी से नहीं निकाला जा सका है. वहीं डूबे हुए दोनों मासूम बच्चों के परिजन गंगाघाट पर नम आंखों से बच्चे की एक झलक पाने की आशा में बैठे हुए देखे गये. बताते चलें कि 09 मई को गांव के ही चार नाबालिग परवल तोड़ने के लिए बजलपुरा गंगा घाट के पास खेत में गया था. परवल तोड़कर वापस आने के क्रम में दोपहर लगभग एक बजे गंगा घाट पर स्नान करने लगा. इसी दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया वहीं उसके साथ दो नाबालिग डर के मारे घर चला गया और डूबने बारे में किसी को नहीं बताया. देर शाम होने पर घर के स्वजन अपने-अपने पुत्र को खोजने लगे. खोजने के दौरान शाम पांच बजे पता चला स्नान करने के दौरान बजलपुरा गंगा घाट पर गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया. घटना के संबंध में तेघड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार मिश्र ने बताया कि दूसरे दिन में एसडीआरएफ की टीम के हाथ खाली हैं और डूबे हुए दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है. सोमवार को फिर खोजबीन की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >