बलिया. थाना कांड संख्या 252/26 में पुलिस ने अपहृता नवविवाहिता को बरामद कर लिया गया है. जो विगत 30 अप्रैल से बलिया थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा से लापता थी. इस मामले में पीड़िता की मां मीरा देवी ने आवेदन देकर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के अवगिल हुसैना निवासी राजेंद्र मिश्र के पुत्र दीपक कुमार सहित तीन लोगों पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. आवेदन के आधार पर बलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुये युवती को बरामद कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बरामद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
दो माह पूर्व अपहृत नव विवाहिता बरामद
बलिया थाना क्षेत्र से 30 अप्रैल को लापता हुई नव विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में तीन लोगों पर अपहरण का केस दर्ज था, आगे की जांच जारी है।

दो माह पूर्व अपहृत नव विवाहिता बरामद