Begusarai News : रिची पांडेय ने शुक्रवार को बेगूसराय के जिला पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय पहुंचने पर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें जिला पदाधिकारी का पदभार सौंपा. इस अवसर पर जिला पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
अधिकारियों और कर्मियों से लिया परिचय
पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली. पदभार ग्रहण के अवसर पर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Also Read : बेगूसराय में पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, गांव में मची सनसनी
जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता
जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ जिले में सुशासन को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जायेगा.
Also Read : गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसानों की बढ़ी चिंता, बेगूसराय के निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी
