चाची से एकतरफा प्रेम में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, दो गिरफ्तार

बीते शनिवार 10 मई 2025 की देर संध्या बसही पंचायत के सकरौली गांव स्थित मिल्की बहियार में हुए 32 वर्षीय चंदन शर्मा हत्याकांड मामले का पुलिस ने दो दिनों के अंदर उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

चेरियाबरियारपुर. बीते शनिवार 10 मई 2025 की देर संध्या बसही पंचायत के सकरौली गांव स्थित मिल्की बहियार में हुए 32 वर्षीय चंदन शर्मा हत्याकांड मामले का पुलिस ने दो दिनों के अंदर उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक खोखा एवं मृतक के मोबाइल के साथ ही एक अन्य मोबाइल बरामद किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने आदर्श थाना भवन परिसर चेरियाबरियारपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को जानकारी दी. प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ मंझौल ने बताया कि रविवार को लगभग सुबह के 09 बजे चेरियाबरियापुर थाना को सूचना मिली कि बसही पंचायत के सकरौली गांव स्थित मिल्की बहियार के एक मकई के खेत में शव पड़ा हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तथा विधि सम्मत अग्रेत्तर कार्रवाई की गई थी. तथा परिजन के आवेदन पर चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या-65/25 दिनांक 11 मई 2025 धारा-103 (1)/238 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देशानुसार एसडीपीओ मंझौल, बेगूसराय के नेतृत्व में चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस टीम के द्वारा सूचना/आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी छोटू कुमार पिता बबलू शर्मा साकिन सकरौली थाना चेरिया बरियारपुर जिला बेगूसराय को घर से 01 मोबाईल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ करने पर इन्होनें अपने गांव के ही सहयोगी साथी बिट्टू कुमार पिता जितेन्द्र कामती के साथ मिलकर चंदन कुमार शर्मा को गोली मारकर हत्या करने की स्वीकारोक्ति दी. तथा बिट्टू कुमार के द्वारा ही हथियार को छुपाकर रखे जाने की बात कही गई. तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर इनके सहयोगी साथी बिट्टू कुमार को सकरौली स्थित उनके घर से पकड़ा गया. पुछताछ करने पर बिट्टू द्वारा भी अपने उक्त साथी के साथ मिलकर हत्या करने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया. इसके उपरांत पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये दोनों अपराध कर्मियों से पूछताछ करते हुए इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा को सकरौली पुरानी अस्पताल निकट बिट्टू कुमार के झोपड़ीनुमा डेरा के पास एक पेड़ के नीचे मिट्टी में छिपाकर रखा हुआ बरामद किया गया. जिसका बैरल खोलने पर उसके चेम्बर में 01 खोखा भी बरामद हुआ. तथा मृतक का मोबाईल सकरौली बांध निकट शीशम के पेड़ के पास से बरामद किया गया. बरामद सभी समानों को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाये दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. तथा विधि-सम्मत आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि मृतक चंदन शर्मा की पत्नी से एकतरफा प्रेम प्रसंग में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पुलिस गिरफ्त में अपराध कर्मी छोटू शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी उसकी चचेरी चाची थी, जिससे वह एकतरफा प्रेम करता था. इसके लिए उसने इस तरह का खतरनाक प्लान तैयार किया तथा इसमें बिट्टू कुमार का सहयोग लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. मीडिया के द्वारा पूछे एक सवाल के जवाब में एसडीपीओ मंझौल ने बताया कि चन्दन शर्मा के रिलेशन में लगने वाला छोटू कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए थाना पर लाया गया. इस दौरान उसने विस्तार पूर्वक उक्त हत्याकांड के बाबत अपनी योजना संबंधी जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >