बेगूसराय: 28 लाख की लागत से असुरारी राम जानकी ठाकुरबाड़ी की बनेगी चहारदीवारी, विधायक रजनीश कुमार ने किया शिलान्यास

बेगूसराय के असुरारी स्थित ऐतिहासिक राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर का अब कायाकल्प होने वाला है. 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चहारदीवारी का शिलान्यास तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया. इस योजना से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है.

बेगूसराय: बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित ऐतिहासिक राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर के दिन अब बहुरने वाले हैं . योजना एवं विकास विभाग की ओर से करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ठाकुरबाड़ी की चहारदीवारी निर्माण योजना का शिलान्यास तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया . योजना के शुभारंभ से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है .

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष एवं वरिष्ठ ग्रामीण शंभू कुमार सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ठाकुरबाड़ी की सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए चहारदीवारी का निर्माण अत्यंत आवश्यक था . उन्होंने इसके लिए सांसद गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह योजना धरातल पर उतर सकी है .

धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : विधायक

शिलान्यास के अवसर पर विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है . उन्होंने कहा कि चहारदीवारी बनने से ठाकुरबाड़ी की भूमि सुरक्षित होगी और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा .

ग्रामीणों ने जताई खुशी

निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चहारदीवारी बनने के बाद मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रुकेगा और धार्मिक स्थल की पवित्रता बनी रहेगी . उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया .

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य पार्षद बबीता देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पार्षद अशोक सिंह, राम नरेश सिंह, शशि पाल कुमार, बीहट नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार, राममिलन सिंह, सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे . कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने विधायक रजनीश कुमार का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया .

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar raj

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >