सड़क हादसे में मृत जयजयराम महतो के परिजनों से मिले मंत्री संजय कुमार, 20 हजार रुपये की मदद भी दी

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बखरी प्रखंड में सड़क हादसे के शिकार जयजयराम महतो के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ₹20,000 की आर्थिक सहायता दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Begusarai News : बखरी प्रखंड के राटन पंचायत निवासी सड़क दुर्घटना में मृत जयजयराम महतो के परिजनों से मिलने बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

कुछ दिन पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, बखरी प्रखंड की राटन पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित राटन गांव निवासी करीब 55 वर्षीय जयजयराम महतो की कुछ दिन पहले डरहा के समीप हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस

घटना की जानकारी मिलने के बाद गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया.

20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

मंत्री संजय कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उपलब्ध सभी आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, अग्निदेव पासवान, पूर्व सरपंच चंपा देवी, मिथलेश पासवान, शांति देवी, दीपनारायण महतो, राकेश, मिंटू, अभिनव, शिवचंद्र महतो, दिनेश महतो, जनार्दन मुखिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत जयजयराम महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Also Read : फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, गया जी के युवक पर युवती के गर्भपात, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >