तेघड़ा में धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की हत्या

तेघड़ा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया.

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. घटना तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी एक बाया नदी के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान बरौनी एक पंचायत वार्ड 11 निवासी लगभग 50 वर्षीय फुटुश सिंह के रूप में की गई है. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा पुलिस को दिया. तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये और शव को कब्जा में लेकर कानूनी प्रक्रिया उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं घटना की सूचना के बाद एसपी बेगूसराय मनीष एवं डीएसपी तेघड़ा रविन्द्र मोहन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. एसपी बेगूसराय के निर्देश पर डाॅग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर कर घटना के सभी बिन्दुओं की जांच पड़ताल में जुटे हैं. वहीं घटना के संबंध में मृतक व्यक्ति की पत्नी ने तेघड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने कहा घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है. किसी भी सूरत में घटना में शामिल अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की लगभग साल भर पहले इसी तरह धारदार हथियार और गोलीबारी कर हत्या कर दिया था. उक्त हत्याकांड में मृतक फुटुश सिंह के पुत्र जेल में बंद है. वहीं लोगों ने बताया कि मृतक फुटुश सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने डेरा पर दूध लाने गया था. लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. शनिवार की सुबह पांच बजे लोगों ने मृतक परिजन को सूचना दिया कि बाया नदी के पास फुटुश सिंह का क्षत-विक्षत शव पड़ा. जिसके बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि फुटुश सिंह का शव पड़ा है. फिलहाल तेघड़ा पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >