बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति में अनावश्यक देरी पर की गयी चर्चा

एपीएसएम कॉलेज बरौनी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमूटा) की वृहत परिषद की बैठक संपन्न हुई.

बरौनी. एपीएसएम कॉलेज बरौनी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमूटा) की वृहत परिषद की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी तथा बेगूसराय में स्थित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक संघ इकाइयों से कई प्रतिनिधि हुए शामिल हुए. बैठक में शिक्षकों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जिनमें शिक्षकों की पदोन्नति में अनावश्यक विलंब, वेतन की अनियमितता, एलएनमूटा के अध्यक्ष के दंडात्मक स्थानांतरण की वापसी, एनपीएस तथा संघ को मजबूत बनाने के उपाय आदि प्रमुख थे. बैठक में एलएनमूटा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार शाह, महासचिव डॉ कन्हैया झा तथा संरक्षक प्रो अमरेश शांडिल्य ने अपनी बात रखी और शिक्षकों के जीवन में संघ के महत्व को रेखांकित किया.

एपीएसएम काॅलेज में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की हुई बैठक

बैठक में सर्वसम्मति से इस बात का निर्णय लिया गया कि जल्द ही परिनियत सम्मेलन कराया जायेगा और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार ने किया. मंच का संचालन एपीएसएम कॉलेज बरौनी के शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो रामागार प्रसाद ने किया तथा आए हुए प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन इकाई सचिव प्रोफेसर मनोज कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >