बेगूसराय : डीएम के जाने पर एसडीओ के भी लौटने का फैला भ्रम, मटिहानी में भाजपा नेता से हुई तीखी बहस

बेगूसराय के मटिहानी में आयोजित सहयोग शिविर में उस समय हंगामा मच गया जब डीएम के जाने पर एसडीओ के भी लौटने का भ्रम फैल गया. भाजपा नेता और एसडीओ के बीच तीखी बहस हुई, जिससे तनाव का माहौल बन गया.

बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के मटिहानी पंचायत-दो में आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद सिंह और सदर एसडीओ अश्वनी कुमार के बीच तीखी बहस हो गई. शिविर में पहुंचे जिला पदाधिकारी रिची पांडेय अपना भाषण समाप्त कर विशेष कार्य से जिला मुख्यालय लौटने लगे.

उन्हें विदा करने के लिए सदर एसडीओ भी मंच से नीचे उतरे. जिसे देख जनता में यह भ्रम फैल गया कि एसडीओ भी वापस जा रहे हैं. इसी गलतफहमी में जनता उग्र हो गई और भाजपा नेता ने विरोध दर्ज कराया.

भ्रम की स्थिति और बीडीओ की चूक

दरसअल यदि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समय रहते माइक से घोषणा कर देते कि एसडीओ साहब यहीं रहेंगे और समस्याएं सुनेंगे, तो यह भ्रम उत्पन्न ही नहीं होता. हंगामे के बाद सदर एसडीओ ने स्थिति संभालते हुए स्पष्ट किया कि डीएम साहब विशेष कार्य से गए हैं और वे खुद शिविर में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं. सहयोग शिविर 12 बजे ही समाप्त हो गई.

आवेदनों का निष्पादित किया जाना

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार ने बताया कि शिविर में पहले से 34 आवेदन प्राप्त हुए थे. जिन्हें पोर्टल के माध्यम से निष्पादित कर दिया गया है. थोड़ी देर के तनावपूर्ण माहौल के बाद स्थिति सामान्य हो गई और शिविर की कार्रवाई सुचारू रूप से संपन्न हुई.

उपस्थित अधिकारी और जनप्रतिनिधि

इस सहयोग शिविर के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार, प्रभारी अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मटिहानी पंचायत दो के मुखिया आशा सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी, प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी नीतू निहारिका, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोहर लाल, जीविका बीपीएम मुन्ना कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार राय, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण राय, सदस्य संजय कुमार सिंह, कृषि समन्वयक जितेंद्र कुमार सिन्हा, सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. वही मटिहानी पंचायत एक में सहयोग शिविर आयोजित की गई.

इस मौके पर डीसीएलआर अभिषेक राज, मुखिया राम पुकारी देवी, मुखिया प्रतिनिधि गुंजेश कुमार, उप मुखिया संजय चौधरी, कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, उप सरपंच रजनीकांत झा, पंचायत समिति रामाश्रय साह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नारायण कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >