Begusarai News : जमुई में छात्रा के साथ घटी अभद्र व्यवहार की घटना के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राएं सड़क पर उतरी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में छात्रा, महिला सुरक्षित नहीं है. जमुई के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह की अभद्र और खतरनाक घटनाएं घटी समाज को शर्मसार करने वाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है.
बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
छात्राओं ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सरकार का नारा लगातार ढकोसला साबित हो रहा है. हमारा संगठन सरकार से मांग करता है कि एक कड़ा कानून बने जो अपराधी इस तरह की घटना को करने से पहले 100 बार सोचेंगे.
इस मौके पर एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, छात्रा नेत्री सानिया परवीन, रबीना कुमारी, सौम्या कुमारी, कशिश ने कहा कि महिलाओं छात्राओं के सवाल पर जब तक महिलाएं-छात्राएं खुद नहीं लड़ेंगी तब तक इस तरह की घटनाएं घटती रहेगी.
कहा कि हमारा संगठन और इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से यह मांग करता है कि इस तरह के तत्वों से निपटने के लिए सरकार कठोर कानून बनाए नहीं तो हम लोग पूरे बिहार भर में आंदोलन चलाएंगे.
