बेगूसराय में महादलित टोला के स्कूली बच्चों ने संभाली स्वच्छता की कमान,कचरा प्रसंस्करण इकाई पहुंचे छात्र; लिया संकल्प

बेगूसराय के महादलित टोला में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया. उन्होंने कचरा प्रबंधन और पौधारोपण के महत्व को समझा और स्वच्छता की शपथ ली.

बेगूसराई के छौड़ाही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सहुरी पंचायत के महादलित टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौड़ीडीह नवीन में सोमवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया. अभियान का नेतृत्व शिक्षा पर्यवेक्षक अमित कुमार ने किया.

बच्चों को स्वच्छता और साफ-सफाई की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत साफ-सफाई और आसपास के वातावरण को साफ रखने के तरीकों की जानकारी दी गयी. इसके बाद विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता की शपथ ली. साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया.

इस अवसर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बच्चों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब बच्चे जागरूक होंगे, तभी पूरा गांव और समाज भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होगा.

बच्चों ने देखा कचरा प्रसंस्करण का काम

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पंचायत की वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट यानी कचरा प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण कराया गया. यहां बच्चों को बताया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर किस तरह संग्रहित किया जाता है और उसके पुनः उपयोग की प्रक्रिया अपनायी जाती है.

बेगूसराई: मंसूरचक में दिव्यांगता जांच शिविर, 40 मरीजों समेत स्कूली दिव्यांग बच्चों की जांच; प्रमाण पत्र के लिए भेजे गए आवेदन

बच्चों को घरों में नीले और हरे रंग के डब्बे में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालने के बारे में भी बताया गया. साथ ही उन्हें अपने माता-पिता और आसपास के लोगों को भी कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी.

मुखिया ने कहा, हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी

मौके पर सहुरी पंचायत के मुखिया रामसेवक पासवान ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए भी जरूरी है. इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए. उन्होंने महादलित टोला से स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत को सराहनीय पहल बताया.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश महतो, शिक्षिका निक्की कुमारी, दिपेश्वर यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में हिस्सा लिया. अभियान के दौरान बच्चों को स्वच्छता के साथ पौधारोपण और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया.

वीरपुर में 5 दुग्ध समितियों का चुनाव, 53 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध; जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >