पीजी एथेलेटिक्स दरभंगा ने एसडीपीजी कॉलेज को व एमआरजेडी कॉलेज बेगूसराय ने एमटीटी कॉलेज मधुबनी को किया पराजित
बेगूसराय. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय में आयोजन के दूसरे दिन प्रथम मैच पीजी एथेलेटिक्स, दरभंगा एवं एसडीजीडी कॉलेज, बेनीपुर दरभंगा के बीच खेला गया. जिसमें पीजी एथेलेटिक्स दरभंगा ने एसडीपीजी कॉलेज को 33/20 से हराया. एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर बेगूसराय ने एमटीटी कॉलेज मधुबनी को 43/27 से हराया. पीजी एथेलेटिक्स दरभंगा ने एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा को 36/35 के अंतर से हराया. पुनः एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर बेगूसराय ने पीजी एथेलेटिक्स दरभंगा को 24/48 के अंतर से हराकर अपना दोनों लीग मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमित ने कहा कि खेलने से हमारी ताकत, चुस्ती और सहनशीलता बढ़ती है. इसके साथ ही खेलने से हमें अनुभव, सीखने की क्षमता और सामाजिक योग्यता भी मिलती है. ज्ञातव्य हो कि इस खेल का शुभारंभ रविवार 14 सितंबर को भारत सरकार के केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा किया गया. उन्होंने इस महाविद्यालय की खेल , संगीत सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धि की सराहना करते हुए महाविद्यालय एवं यहां के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सहित छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों में प्रो नवल किशोर झा, प्रो सुरेंद्र कुमार, प्रो दीपक सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं खेल का आनंद ले रहे थे. महाविद्यालय खेल विभाग के सौरभ कुमार, रितेश कुमार, रूपेश कुमार भी उपस्थित थे. आयोजन सचिव डॉ रवींद्र कुमार मुरारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल नौ टीमें भाग ले रही है. जिसमें मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसका समापन 16 सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.