Begusarai News : मंसूरचक प्रखंड के गणपतौल पंचायत अंतर्गत महेंद्रगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया गया.
घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर
घायलों की पहचान महेंद्रगंज गांव निवासी विजय कुमार साह और पप्पू कुमार साह के रूप में हुई है. दोनों को घायल अवस्था में मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
13 लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
घायलों की मां मसोमत सावित्री देवी ने मंसूरचक थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही 13 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने सभी आरोपितों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मंसूरचक थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
