छिनतई कांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, सोने की चकती और बाइक बरामद

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में हुई छिनतई की दो घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनसे छीनी गई सोने की चकती, बाइक और नकदी बरामद हुई है.

Begusarai News : बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को हुई छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं में से एक का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से छीनी गई सोने की चकती, घटना में प्रयुक्त बाइक और नकदी बरामद की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है.

तकनीकी जांच और सीसीटीवी से मिली सफलता

घटना की जानकारी मिलने पर मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार खोदावंदपुर थाना पहुंचे और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को हुई दोनों छिनतई की घटनाओं की जांच सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई. इस मामले में खोदावंदपुर थाना कांड संख्या 92/26 दर्ज कर जांच चल रही थी.

एक आरोपी स्वर्णकार, खरीदता था छीना हुआ सामान

पुलिस ने समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया गांव निवासी कौशल कुमार और कर्रख गांव निवासी आदित्य राज को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार आदित्य राज पेशे से स्वर्णकार है और छीना गया जेवर खरीदता था.

बाइक, सोने की चकती और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, छीनी गई एक सोने की चकती तथा दूसरी चकती बेचकर प्राप्त 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं.

19 जुलाई को हुई थीं दो वारदातें

गौरतलब है कि 19 जुलाई को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में छिनतई की दो घटनाएं हुई थीं. पहली घटना सागी चौक के समीप हुई, जहां ई-रिक्शा से लौट रही बसंती कुमारी के गले से सोने की चकती झपट ली गई थी. दूसरी घटना बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन के पास हुई, जहां रंजू देवी अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से भी सोने की चकती छीन ली थी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ी छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >