बेगूसराय में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लगा जॉब कैंप, 48 ने जमा किया बायोडाटा, 34 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

बेगूसराय के नियोजन कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इस शिविर में 48 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया, जिसमें से 34 को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

JOB Camp Oragnised For Disabile Employe : बेगूसराय नियोजनालय की ओर से दिव्यांगजनों के लिए नियोजन सहायता स्कीम के तहत व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर सह जॉब कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, क्षमता और रुचि के अनुसार रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई. साथ ही रोजगार पाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया गया.

यूथ फॉर जॉब के प्रतिनिधियों ने समझाई चयन प्रक्रिया

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नियोजक संस्था यूथ फॉर जॉब के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने अभ्यर्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों, आवश्यक योग्यताओं और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. अभ्यर्थियों को अपनी क्षमता के अनुसार रोजगार के क्षेत्र का चयन करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया.

बेगूसराय के जिला नियोजन कार्यालय में दिव्यांगजनों को जॉब के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य

48 अभ्यर्थियों ने जमा किया बायोडाटा

जॉब कैंप में रोजगार की तलाश कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. शिविर के दौरान कुल 48 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया. प्राप्त आवेदनों और अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर 34 अभ्यर्थियों को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.

नौकरी की तैयारी से जुड़ी जानकारी भी मिली

शिविर में अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ नौकरी पाने के लिए जरूरी तैयारी, चयन प्रक्रिया और कार्यस्थल से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी गई. इस पहल से दिव्यांग अभ्यर्थियों को सीधे नियोजक संस्था से जुड़ने का अवसर मिला.

आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए जरूरी अवसर और सही दिशा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर आत्मनिर्भर बन सकें. जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि दिव्यांगजनों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >