जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Begusarai News : वक्ताओं ने कहा कि अनिल समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किए. बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल और सामाजिक योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

Begusarai News : (नारायण कुमार की रिपोर्ट)
मटिहानी प्रखंड के पूर्व जदयू अध्यक्ष एवं बीस सूत्री अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल चौधरी के द्वादश कर्म पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजेंद्र चौधरी राजेश ने की, जबकि मंच संचालन कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने किया.

इस अवसर पर श्रवण कुमार ने स्वर्गीय अनिल चौधरी की धर्मपत्नी एवं दोनों पुत्रों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

वक्ताओं ने अनिल के कार्यकाल को याद किया

वक्ताओं ने स्वर्गीय अनिल चौधरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निधन मटिहानी क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया. बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल और सामाजिक योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

सभा के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में राजकुमार सिंह, पिंकी देवी, संजय सिंह, नंदलाल राय, रुदल राय, अनिल कुमार अंजान, ललन प्रसाद सिंह, डॉ. पवन कुमार, संजय सिंह, संजीव कुमार, सीताराम सिंह, सुरेश कुंवर, लक्ष्मण राय, गोपेश कुमार, सुधांशु कुमार, चंद्रकांत, फुलेना सिंह, पंकज राय, अजय कुमार सिंह, श्री राम राय तथा रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Also Read : अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की: अपहृता बरामद, कुख्यात अपराधी समेत कई गिरफ्तार, शराब और हथियार जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >