Begusarai News : जिले के हर पंचायत में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से संगठन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. यह निर्णय कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.
नीतीश कुमार के कार्यकाल को बताया विकास का प्रतीक
पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दो दशकों का कार्यकाल "सुशासन" और "न्याय के साथ विकास" का प्रतीक रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है.
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति
पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय ने कहा कि जदयू की पहली प्राथमिकता संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत एवं सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि पार्टी से समाज के सभी वर्गों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा. जिले में जदयू के जनाधार को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.
योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जाएगा, ताकि लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठा सकें. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को संघर्षशील, मजबूत और जुझारू बनाने की अपील की.
बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में राजकुमार सिंह और भूमिपाल राय के अलावा रामविनय सिंह, मनोज सिंह, राम संजय सिंह, जवाहर राय, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, विवेक पटेल, सुभाष सिंह, पिंकी देवी, संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार, प्रदीप ठाकुर, अशोक राय, मोहम्मद आरिफ, उमाकांत राय, किरण देवी, विजय पाल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
