बेगूसराय: लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर किया सड़क जाम, चार घंटे बाधित रहा आवागमन

वीरपुर के जगदर गांव का युवक एक सप्ताह से लापता है. परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की बरामदगी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Begusarai News : एक सप्ताह से लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को जगदर गांव के ग्रामीणों ने जगदर चौक पर सड़क जाम कर दिया. इससे वीरपुर–जगदर–पकठौल पथ पर करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

हरियाणा जाने के बाद से लापता है युवक

ग्रामीणों ने बताया कि जगदर निवासी भरत सहनी का 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार काम के सिलसिले में हरियाणा के रेवाड़ी जिले गया था. परिजनों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि वह वहां भी नहीं है. एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.

बरामदगी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

युवक की कुशल बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जगदर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

सूचना मिलने पर वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि युवक हरियाणा से लापता हुआ है, इसलिए वहां की पुलिस से भी समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर से युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस के आश्वासन और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >