बेगूसराय में नशा मुक्ति अभियान, पदाधिकारियों और कर्मियों ने लिया संकल्प, नशा राष्ट्र और युवाओं दोनों के लिए घातक : सीओ सूरज कुमार

International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking : नशा मुक्त बिहार अभियान को सफल बनाने का संकल्प, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ.

बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट
International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking : प्रखंड कार्यालय परिसर नावकोठी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता सीओ सूरज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होती है. इसके सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग विकसित राष्ट्र निर्माण में किया जा सकता है. युवाओं में नशा करने की प्रवृत्ति पनप रही है जो उनके तथा राष्ट्र दोनों के लिए घातक है.

Also Read : राहुल गांधी के जन्मदिन पर शेखपुरा में कांग्रेस का कार्यक्रम, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर समाहरणालय पर होगा प्रदर्शन

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

इसके लिए सूबे बिहार में नशा मुक्ति मुहिम की शुरुआत कर नशा से मुक्त करने की मुहिम संचालित है. इस मुहिम को जारी रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उपस्थित पदाधिकारी, कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों को स्वयं नशा नहीं करने तथा अन्य को करने के लिए रोकने की शपथ दिलाई गयी. मौके पर बीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीएओ रौशन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, विभाकर कुमार, प्रखंड नाजिर मो मुर्तजा अंसारी, पंचायत सचिव चंदन कुमार, प्रवीर कुमार, पंचायत लेखापाल संतोष कुमार, सुबोध कुमार, गोपाल कुमार,सोनू कुमार, प्रवीण कुमार,मुकेश कुमार, चंदन राम, सीडीपीओ रश्मि कुमारी कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी, सुरेश ठाकुर, आवास सहायक प्रवीण कुमार, अ़ंचल, प्रखंड, कृषि, मनरेगा सहित अन्य विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया.

Also Read : शेखपुरा में अधिकारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, 17 से 26 जून तक चलेगा अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >