बेगूसराय : सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच, 2436 यात्रियों पर कार्रवाई; एक दिन में 22.08 लाख का राजस्व

सोनपुर मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में 2436 बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई कर ₹22 लाख से अधिक राजस्व वसूला गया.

Sonpur Railway Ticket Checking : सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है. 07 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया एवं ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया.

अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की. इस अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले 2436 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे 22 लाख 08 हजार 825 रूपया का रेल राजस्व प्राप्त हुआ.

सितंबर माह में 10,380 मामलों से 90 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

सितंबर माह (07 सितंबर 2026 तक) में सोनपुर मंडल द्वारा कुल 10,380 मामलों का निपटारा करते हुए 90 लाख 32हजार 135 रूपया का राजस्व अर्जित किया गया है.

चालू वित्तीय वर्ष में 3.40 लाख मामलों में 26.39 करोड़ की वसूली

वहीं, विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक मंडल द्वारा कुल 3,40,767 मामलों में कार्रवाई करते हुए 26 करोड़ 39 लाख 20 हजार 667 का रेल राजस्व प्राप्त किया गया है.

वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील, नियमों का पालन जरूरी

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें. बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाती है.

पारदर्शी सेवाओं और राजस्व सुरक्षा के लिए जारी रहेगा अभियान

सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >