विश्वकर्मा टोला में ब्लीचिंग पाउडर का कराया छिड़काव

बीहट : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बरौनी प्रखंड क्षेत्र के पिपरा देवस पंचायत के वार्ड-आठ स्थित विश्वकर्मा टोला में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव समाजसेवी मुकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के नेतृत्व में कराया गया. समाजसेवी ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर निरंतर लोगों से अपील किया जा रहा है कि वर्तमान समय […]

बीहट : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बरौनी प्रखंड क्षेत्र के पिपरा देवस पंचायत के वार्ड-आठ स्थित विश्वकर्मा टोला में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव समाजसेवी मुकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के नेतृत्व में कराया गया. समाजसेवी ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर निरंतर लोगों से अपील किया जा रहा है कि वर्तमान समय की परिस्थिति को लेकर लगाये गये लॉकडाउन का अनुपालन हर हाल में करें.जिससे हम सभी लोग इस संक्रमित बीमारी से बच सकें. उन्होंने कहा कि लोग मामले की गंभीरता को समझ रहे हैं और लॉकडाउन का अनुपालन भी कर रहे हैं. मौके पर स्थानीय युवक सनी कुमार, करण कुमार, गौतम कुमार, दिलीप ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >