भगवानपुर में पारिवारिक कलह में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला के द्वारा कुआं में कूद कर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला के द्वारा कुआं में कूद कर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका महिला की पहचान जगदीशपुर गांव स्थित वार्ड संख्या दो निवासी चंदन कुमार राय की पत्नी करीब 28 वर्षीय सुलेखा कुमारी के रूप में हुई. घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई. परिजनों के रुदन व कन्द्रन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. घटना के संबंध में मृतिका के मायके वालों ने पारिवारिक कलह बता कर मृतिका के पति व उसके परिवार के लोगों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतिका सुलेखा कुमारी ने अपने पीछे दो पुत्र करीब नौ वर्षीय दिव्यांशु कुमार व करीब सात वर्षीय आर्यन कुमार को अनाथ कर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया. वहीं इसकी सूचना मिलते ही एसआई प्रिया कुमारी, वीरेंद्र कुमार, डायल 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, सैफ चालक नीरज कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गए. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >