बेगूसराय में बूढ़ी गंडक के तटबंध पर गहरे गड्ढे, रेन कटिंग से बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

Burhi Gandak Embankment : बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध पर खतरा मंडरा रहा है. लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर रेन कटिंग और गहरे गड्ढे बन गए हैं. स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और वे तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

Burhi Gandak Embankment : बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इसके चलते नदी के तटबंध पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े रेन कटिंग और गहरे गड्ढे बन गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

हसनपुर बागर के ग्रामीणों ने जताई चिंता

हसनपुर बागर निवासी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पंडित जी ढाला से सीबो पासी ढाला तक तटबंध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है. उनके अनुसार रेन कटिंग के कारण बांध कमजोर हो गया है और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है.

स्कूली वाहन और राशन से भरे वाहन भी गुजरते हैं

ग्रामीणों के अनुसार इस तटबंध से स्कूली बच्चों के वाहन, पीडीएस का राशन लेकर जाने वाले वाहन तथा अन्य छोटे-बड़े वाहन नियमित रूप से गुजरते हैं. सड़क पर बने गड्ढों और कटाव के कारण कई वाहन पहले भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. ऐसे में लोगों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है.

बाढ़ नियंत्रण विभाग से लगाई कार्रवाई की गुहार

ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं और वरीय अधिकारियों से तटबंध का निरीक्षण कर सड़क और बांध की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. उनका आरोप है कि अब तक इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी.

Also Read : बेगूसराय में आज बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के बीच CM सम्राट चौधरी का दौरा, IMD का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sakil beg

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >