पोषण शिक्षा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव : सीडीपीओ

प्रखंड क्षेत्र के तेतरी पंचायत में सोमवार को पोषण पखवाड़े के तहत पोषण मेला आयोजित किया गया.

डंडारी. प्रखंड क्षेत्र के तेतरी पंचायत में सोमवार को पोषण पखवाड़े के तहत पोषण मेला आयोजित किया गया. यह पोषण मेला सुपोषित पंचायत के रुप में चयनित तेतरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 53 पर आयोजित किया गया है. पोषण मेले में विशेषकर मोटे अनाज के महत्व को प्रमुखता से दर्शाया गया. पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य समुदाय में पोषण शिक्षा को बढ़ावा देना है. पोषण मेले का निरीक्षण सीडीपीओ अर्पणा कुमारी, तेतरी पंचायत के मुखिया आदित्यराज वर्मा और पिरामल फाउंडेशन का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआसीडीपीओ महिला पर्यवेक्षिका ज्योत्सना कुमारी, एएनएम अनीता कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा, कन्हैया कुमार एवं प्रखंड सामुदायिक समन्वयक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

डंडारी प्रखंड क्षेत्र की तेतरी पंचायत में पोषण मेला आयोजित

मेले में मोटे अनाज से तैयार किए गए विभिन्न स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों के साथ-साथ अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई. जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, सीडीपीओ अर्पणा कुमारी ने मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषण से बचने के लिए मोटे अनाज को दैनिक भोजन का अभिन्न बनाएं ताकि हम पूरी तरह से स्वस्थ्य रह सकें. उन्होंने बाजरा, मड़ुआ, सावां, कोदो, चना और जौ जैसे मोटे अनाजों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आयरन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही इसे स्वास्थ्यवर्धक बताया. यह भी कहा कि मोटे अनाजों का नियमित सेवन से शरीर को असाध्य बीमारियों से बचाव होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. सीडीपीओ ने पंचायत वासियों से अपने दैनिक जीवन में आहार के रुप में मोटे अनाज को अवश्य शामिल करे.ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके. प्रदर्शनी में प्रदर्शित रागी की रोटी, हलवा, मक्के की रोटी और मक्के का छोला विशेष रूप से लोगों को आकर्षित कर रहे थे। कार्यक्रम में एएनएम अनीता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से जूझ रही महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. इस जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया. पोषण पखवाड़ा के दौरान पंचायत में पोषण रैलियां, गृह भेंट, स्वास्थ्य जांच शिविर और पोषण संबंधी परामर्श सत्र जैसी विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं. पोषण मेला का उद्देश्य पंतनगर के सभी समुदाय के हर वर्ग तक पोषण संबंधी सही जानकारी पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में पंचायत को कुपोषण मुक्त बनाने पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम में कर्मी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं और गणमान्य ग्रामीण व्यक्ति के साथ – साथ लाभार्थी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >