बेगूसराय : गढ़पुरा में 11वें साल भव्य होगा गणेश महोत्सव, 15 सितंबर से चार दिवसीय आयोजन; युवाओं में उत्साह

बेगूसराय के गढ़पुरा में 15 सितंबर से 11वें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है. चार दिवसीय इस उत्सव में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना और विसर्जन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. स्थानीय युवाओं में इसे लेकर विशेष उत्साह है.

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र में गढ़पुरा ठाकुरवाड़ी प्रांगण, सोनमा, कनौसी सहित विभिन्न स्थानों पर गणेशोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है.

पूजा समितियों और स्थानीय युवाओं द्वारा पंडाल निर्माण, प्रतिमा स्थापना सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

11वें वर्ष का आयोजन

गढ़पुरा ठाकुरवाड़ी प्रांगण में युवा सामाजिक संघ की ओर से इस वर्ष गणेशोत्सव को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. संघ के अध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 11वें वर्ष में इसे और अधिक भव्य व आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा.

चार दिवसीय होगा उत्सव

अध्यक्ष ने बताया कि इस बार चार दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन होगा. 15 सितंबर को गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा. इसके बाद 16 और 17 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 18 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

आकर्षण का केंद्र सजावट

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष पूजा स्थल को आकर्षक तरीके से सजाने की तैयारी है. प्रतिमा स्थापना के साथ पूरे परिसर को रोशनी एवं सजावट से आकर्षक रूप दिया जाएगा.

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी. आयोजन को सफल बनाने में संघ के सदस्य एवं स्थानीय युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

एकजुटता और बेहतर व्यवस्था

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता मजबूत होती है. आसपास के गांवों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए आयोजक व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हैं. 15 से 18 सितंबर तक चलने वाला यह 11वां गणेशोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >