���छवाड़ा. थाना क्षेत्र की बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव के वार्ड संख्या तीन में बुधवार की सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की घटना में फूस के चार घर समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गये. ग्रामीणों और दमकल कर्मी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव वार्ड संख्या तीन निवासी रंजीत पासवान की पत्नी कंचन देवी के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग की लपटे देखते ही देखते अपना विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के बोढन पासवान की पत्नी सीता देवी, परमेश्वर पासवान के पुत्र प्रवीण पासवान और शिवशंकर पासवान की पत्नी साधना देवी के घर को भी अपने आगोश में ले लिया. अगलगी की घटना में घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, आभूषण समेत नगदी रुपये भी जलकर राख हो गये. घटना को लेकर पीड़ित कंचन देवी ने बताया कि अचानक एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग की उठते लपटे देखकर हम लोग सपरिवार घर से बाहर निकलते हुए शोर मचाया. शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए. ग्रामीण लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया और चार फूस के घर को अपने आगोश में ले लिया. जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा अग्निशामक दस्ता को सूचना दी गई अगलगी की घटना की सूचना पाकर अग्निशामक दस्ता घटनास्थल पहुंची. अग्निशामक दस्ता व ग्रामीणों के अथक प्रयास व काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना की सूचना पाकर पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दिया व ढाढस बंधाया. साथ ही स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता राशि अविलंब मुहैया कराने की मांग किया है. मामले को लेकर अंचलाधिकारी बछवाड़ा प्रीतम गौतम ने बताया कि अगलगी की घटना की सूचना मिली है. हल्का राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है. हल्का राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता राशि मुहैया किया जायेगा.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फुस के चार घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव के वार्ड संख्या तीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसमें फूस के चार घर समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फुस के चार घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख