बिहार के बेगूसराय में ट्रक से 20 लाख की विदेशी शराब बरामद, माफिया के बड़े खेल का ड्राइवर ने किया खुलासा

Bihar News: बेगूसराय में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस एक्शन मोड में है. मंझौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 20 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है. ट्रक से शराब की बड़ी खेप मिलने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बेगूसराय जिले की मंझौल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सिउरी गांव के पास SH-55 पर की गई, जहां एक डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी थी.

जानकारी के अनुसार, मंझौल थाना क्षेत्र में सिउरी पुल के पास शराब की बड़ी खेप गुजरने की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और पश्चिम बंगाल नंबर की एक ट्रक को बेगूसराय की ओर आते समय घेराबंदी कर रोका.

230 कार्टून शराब किया गया बरामद

तलाशी में ट्रक से 180 एमएल की विदेशी शराब के 230 कार्टून बरामद किए गए. प्रत्येक कार्टून में 48 बोतलें थीं, जिसकी कुल मात्रा 2001 लीटर है. पुलिस ने ट्रक को मंझौल थाना लाकर पूरी खेप की गिनती कराई. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंका गया है.

पुलिस ने मौके से ड्राइवर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक फूल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है, जो मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बहनगरी गांव का निवासी है. प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह शराब मंझौल क्षेत्र में डिलीवरी के लिए लाई जा रही थी, जहां इसे खुदरा रूप में बेचा जाना था.

शराब तस्करी के नेटवर्क का लिंक जुटा रही पुलिस

फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर इस शराब तस्करी के नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जानकारी जुटा रही है. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय शराब तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: एशिया के सबसे पुराने रेल कारखाने का होगा कायाकल्प, 17 साल बाद पहुंचा कोई रेल मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >