बीहट में करेंट से ताड़ के पेड़ में लगी आग

बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दो ताड़ के पेड़ में 11हजार विद्युत तार के स्पर्श से आग लग गयी.

बरौनी. बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दो ताड़ के पेड़ में 11हजार विद्युत तार के स्पर्श से आग लग गयी. आग की लपटे देख लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे. जहां तार पेड़ के नीचे रखे जलावन की ढ़ेर में भी आग लग गई. भीषण कड़ाके की गर्मी में आग तेजी से बढ़ने लगा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने राजवाड़ा विद्यालय में आग सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पहुंचे अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को घटना का सूचना दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टाला जा सका.

अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जानकारों के मुताबिक बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड दो मालती गांव एसीड फैक्ट्री चाहरदीवारी के पास की घटना बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है. जानकारों के मुताबिक समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. चूंकि घटनास्थल के पास ही एसिड फैक्ट्री थी. बताते चलें कि भीषण गर्मी और तेज हवा के कारण आग लगने की स्थिति में या आग लगने की संभावना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >