Begusarai News : साथी को छुड़ाने के लिए बरौनी रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने मचाया उत्पात

सोमवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी को ट्रेनों में किन्नरों द्वारा उत्पात मचाने की शिकायत मिली

बरौनी. सोमवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी को ट्रेनों में किन्नरों द्वारा उत्पात मचाने की शिकायत मिली. इस पर आरपीएफ ने स्पेशल ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र बेगूसराय लोहियानगर वार्ड 28 निवासी लगभग 22 वर्षीय सुशीला को पोस्ट लाया. इस दौरान उसे छुड़ाने के लिए लगभग पांच अन्य किन्नर साथी प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंच गये और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी के गढ़हरा साइड स्टेशन पर यात्रियों के बीच हंगामा मचाने और नग्नता फैलाने लगे. आरपीएफ बरौनी के इंस्पेक्टर लोकेश साव एवं अन्य पुलिस बल ने समझा-बुझाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किन्नर नहीं माने और माहौल खराब करते रहे. पुलिस बल संख्या कम होने के कारण आरपीएफ ने अपराध सूचना शाखा गढ़हरा एवं राजकीय रेल पुलिस बरौनी को सूचना दी. अन्य बलों के आने पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उत्पात मचाने और नग्नता फैलाने वाले किन्नरों पर काबू पाया गया और सभी को स्टेशन से बाहर किया गया. मौके से कुछ किन्नर भागने में सफल रहे, जबकि कुछ को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार किन्नरों में बेगूसराय नगर थाना गाछी टोला निवासी लगभग 26 वर्षीय कविता, समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी लगभग 30 वर्षीय स्वीटी कुमारी, मुफस्सिल थाना गाछी टोला निवासी लगभग 18 वर्षीय छोटी, बेगूसराय निवासी लगभग 25 वर्षीय सोनी सोनी और मुंगेर जिला जमालपुर निवासी झबुआ बिहार निवासी लगभग 25 वर्षीय गुलाबी शामिल हैं. आरपीएफ बरौनी के इंस्पेक्टर लोकेश साव ने बताया कि गिरफ्तार किन्नरों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें समय पर मजिस्ट्रेट एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. जांच में पाया गया कि सभी किन्नर बेगूसराय शहर के स्थानीय एरिया में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >