महिला संवाद के पूर्व रोस्टर निर्माण व प्रशिक्षण करें सुनिश्चित : डीएम

महिला संवाद के सफल आयोजन को लेकर डीएम तुषार सिंगला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

बेगूसराय. महिला संवाद के सफल आयोजन को लेकर डीएम तुषार सिंगला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. बैठक में डीएम ने सभी पदाधिकारियों को महिला संवाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला संवाद के पूर्व रोस्टर निर्माण एवं प्रत्येक स्तर पर प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों से तैयारी की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली. साथ ही, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं बीपीएम जीविका को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया.

1885 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद का होगा आयोजन

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक दिन की गतिविधियों को ग्रुप पर अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे. उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय के सभी प्रखंडों के 1885 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन निर्धारित है. यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से प्रारंभ होगा. इस कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में आइइसी के माध्यम से जानकारी दी जायेगी. जिले के एक निजी होटल में महिला संवाद की सफलता को लेकर जीविका कर्मियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्घाटन राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, डीपीएम अविनाश कुमार आदि ने सयुंक्त रूप से किया. कार्यशाला में महिला संवाद के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >