संगठित होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे इ-रिक्शा चालक

भाकपा माले कार्यालय परिसर में इ-रिक्शा चालकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की.

बेगूसराय. भाकपा माले कार्यालय परिसर में इ-रिक्शा चालकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता इ-रिक्शा संघ एक्टू के जिला अध्यक्ष रंजीत राज ने की. संचालन कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर ने किया. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इ-रिक्शा चालकों पर बुलडोजर चलाया गया है और अब बिहार में भी वैसी ही कार्रवाई की तैयारी हो रही है. यह कदम उन गरीब मेहनतकशों पर सीधा हमला है, जो इ-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं. पहले से ही टूटी-फूटी सड़कों पर ये रिक्शा चालक जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं. खराब सड़कों के कारण रिक्शा जल्दी खराब हो जाते हैं. इसके साथ ही शहर में ई-रिक्शा चालकों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस द्वारा आए दिन की जा रही धर-पकड़ और चालान की कार्रवाई ने उनकी आजीविका को खतरे में डाल दिया है.

भाकपा माले के कार्यालय परिसर में इ-रिक्शा चालकों ने की बैठक

कई जगहों पर बिना किसी वैध कारण के चालकों को रोका जाता है और जुर्माने के नाम पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है. उन्होंने कहा बैरियर के नाम पर चालकों से रंगदारी वसूली भी आम बात हो गयी है. शहर में कई चौराहों पर स्थानीय दबंग या कुछ तथाकथित ठेकेदार जबरन पैसा वसूलते हैं.यदि कोई चालक विरोध करता है. तो उसे धमकी दी जाती है या पुलिस से मिलकर प्रताड़ित किया जाता है.संविधान में सबको सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर ने दी है.जिस तरह से ई रिक्शा चालकों के संबैधानिक अधिकार पर हमले बढ़ रहें हैं. उनसभी के बाबा साहब आज भी प्रसांगिक है. 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाने के लिए रिक्शा चालकों से आह्वान किया. राजेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा है कि इ-रिक्शा चालकों को सताना बंद नहीं किया, तो सड़कों पर बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जायेगा. मौके पर टुनटुन दास, मुकेश राय, मोहम्मद चुन्नु, ज्ञानचंद राय, रमेश रजक, श्रवण साह, मनोज महतो, बाल्मीकि महतो, सिकंदर साह, रामबली साह, कुंदन कुमार, अर्जुन दास, श्रीराम चौधरी, मिथिलेश यादव, दिलखुश कुमार, सनोज पासवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >