स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से अधेड़ की गयी जान

स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में सिंघौल थाना क्षेत्र के सार्वजनिक पोखर सिंघौल की है.

बेगूसराय. स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में सिंघौल थाना क्षेत्र के सार्वजनिक पोखर सिंघौल की है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पहचान नगर निगम से वार्ड नंबर- 2 निवासी स्वर्गीय रामदेव चौधरी के पुत्र प्रमोद चौधरी (49) के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि मेरे पिता प्रमोद चौधरी रोज की तरह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पोखर में स्नान करने गए थे. स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए. किसी ने डूबता देखकर हल्ला मचाया तो आसपास के लोग और परिजन दौड़े.

परिजनों में मचा कोहराम

इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से काफी कोशिश कर बेहोशी की हालत में प्रमोद चौधरी को बाहर निकल गया. बाहर निकालने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पंपिंग कर प्रमोद चौधरी के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया. पानी निकालने के बाद भी जब होश नहीं आया तो बगल के निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद सिंघौल थाना की पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल सिंघौल थाना की पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे कि कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >