बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद में गोलीबारी, बंदूक के बट से मारकर भाजपा नेता को किया घायल

बखरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बहादुरपुर में बर्थडे पार्टी विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है.

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बहादुरपुर में बर्थडे पार्टी विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है. इस घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य और भाजपा नेता 55 वर्षीय विजय सिंह के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने बखरी पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने घायल को अलौली स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के ही कुछ असमाजिक युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. इस दौरान कई राउंड फायरिंग की बात भी सामने आई है. भाजपा नेता के घर पर पथराव और तोड़फोड़ की बात भी बताई जा रही है. घायल विजय सिंह ने बताया कि एक जनवरी को कुछ युवकों ने गांव में फायरिंग की थी. जब उन्होंने उन युवकों को समझाया तो वे लोग नाराज हो गए. जिस वजह से दो जनवरी की शाम वे लोग दुबारा आकर गाली गलौज देने लगे. पीड़ित घायल के मुताबिक जब बहादुरपुर थाना में आवेदन देने जा रहे थे. तभी उन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.वे लोग उन्हें जबरन शकरपुरा बहादुरपुर बांध पर ले जाकर बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया है. इधर इस घटना के संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बर्थडे पार्टी विवाद में गोलीबारी की चर्चा सामने आई है. मामले में कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >