बेगूसराय में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज़, इस तारीख से शुरू होगा नवरात्र; मां के पट खुलने से विसर्जन तक जानें पूरा शेड्यूल

बेगूसराय में दुर्गा पूजा 2024 की तिथियां घोषित. 11 अक्टूबर को कलश स्थापना से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्रि और विसर्जन की पूरी जानकारी.

Durga Puja : बेगूसराय में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर नगर दुर्गा पूजा महासमिति ने इस साल का पूजा कार्यक्रम तय कर दिया है. श्रीसप्तशती दुर्गा पूजा समिति बाघी पोखर में हुई बैठक में शहर की 22 दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों और 10 ब्राह्मणों की मौजूदगी में मिथिला पंचांग के आधार पर पूजा की तिथियों पर सहमति बनी. महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार और महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से पूजा कार्यक्रम की घोषणा की.

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्र

नगर दुर्गा पूजा महासमिति के अनुसार 11 अक्टूबर रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू होगी. 18 अक्टूबर रविवार को देवी जागरण, निशा पूजा और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा. इसी दिन मध्य रात्रि में आम लोगों के दर्शन के लिए मां के पट खोल दिए जाएंगे.

19 अक्टूबर सोमवार को महाष्टमी व्रत और खोइछा होगा. 20 अक्टूबर मंगलवार को महानवमी पूजन और हवन किया जाएगा. 21 अक्टूबर बुधवार को विजयदशमी मनायी जाएगी और सूर्योदय से पहले कलश विसर्जन होगा. 22 अक्टूबर गुरुवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

अलग-अलग पंचांगों के बीच मिथिला पंचांग पर बनी सहमति

बैठक में पूजा कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग पंचांगों में अंतर और ब्राह्मणों के बीच असमंजस की स्थिति पर चर्चा की गयी. इसके बाद मौजूद दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों और ब्राह्मणों की राय लेने के बाद मिथिला पंचांग के आधार पर पूजा की तिथियां तय की गयीं.

बेगूसराय में महादलित टोला के स्कूली बच्चों ने संभाली स्वच्छता की कमान,कचरा प्रसंस्करण इकाई पहुंचे छात्र; लिया संकल्प

महासमिति के कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने वर्ष 2025 का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसे मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.

शहर में 50 समितियां, 25 महासमिति से जुड़ीं

महासमिति के महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने बताया कि बेगूसराय शहर में करीब 50 दुर्गा पूजा समितियां हैं, जिनमें 25 समितियां नगर दुर्गा पूजा महासमिति से जुड़ी हैं. उन्होंने बताया कि सभी पूजा समितियों के साथ मिलकर पूजा कार्यक्रम आयोजित करना, मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों में सहयोग करना महासमिति का उद्देश्य है.

जिला प्रशासन को समस्याओं से कराया जाएगा अवगत

महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने बताया कि जल्द ही महासमिति का प्रतिनिधिमंडल दुर्गा पूजा से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से मिलेगा. इसके अलावा शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से पूजा कार्यक्रम का प्रचार किया जाएगा और छोटे पोस्टर भी बांटे जाएंगे.

महासमिति ने शहरवासियों और सभी दुर्गा पूजा समितियों से तय कार्यक्रम के अनुसार एक साथ पूजा आयोजन करने की अपील की है.

अध्यक्ष समेत अन्य हुए शामिल

बैठक में अध्यक्ष रामरतन कुमार, महासचिव आलोक कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, रामप्रताप चौधरी, श्री राम ठाकुर, गुड्डू वर्मा, राजेश गुप्ता, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, पुनिल कुमार सिन्हा, रामानुज पासवान, कार्तिक झा, आजाद सहनी, राजन सिन्हा, विनीत झा, जितेंद्र कुमार, विजय ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन पुनिल कुमार सिन्हा ने किया.

बेगूसराई: मंसूरचक में दिव्यांगता जांच शिविर, 40 मरीजों समेत स्कूली दिव्यांग बच्चों की जांच; प्रमाण पत्र के लिए भेजे गए आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >