बेगूसराय : बालिका गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान पहुंचीं डीएम रिची पाण्डेय, भोजन के साथ सुरक्षा का लिया जायजा

बेगूसराय की डीएम रिची पाण्डेय ने रतनपुर स्थित बालिका गृह और पोखरिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों के आवासन, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

DM Richie Pandey's Inspection Balika Grih : डीएम रिची पाण्डेय ने गुरुवार को बेगूसराय शहर के रतनपुर स्थित बालिका गृह और पोखरिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने दोनों संस्थानों में मिली रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के आवासन, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से संस्थानों के संचालन की प्रक्रिया तथा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली.

बालिका गृह के कर्मियों से जानकारी लेतीं डीएम रिची पाण्डेय.

आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएम ने संस्थानों में बच्चों के रहने के स्थान, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों की जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएं.

बालिका गृह के कर्मियों से पूछताछ करतीं डीएम

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बालिका गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रहने वाले बच्चों के समुचित संरक्षण,देखभाल और सर्वांगीण हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए.उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को बच्चों के लिए सुरक्षित,स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीएम ने कहा-किसी स्तर पर लापरवाही न हो

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए. डीएम ने अधिकारियों को संस्थानों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा.

उन्होंने बच्चों की देखभाल से जुड़े कर्मियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया.डीएम के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं संस्थान के कर्मी मौजूद रहे.जिला प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >