बेगूसराय: जिला समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा: डीएम ने दिए विकास कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश

बेगूसराय समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए.

Begusarai News: बेगूसराय समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास, स्वच्छता, आवास, विद्युत एवं न्यायालयीन मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया.

खेल, शिक्षा और सड़क-पुल परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में खेल, शिक्षा एवं नगर निकाय से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गढ़पुरा प्रखंड के दुनही में 200 मीटर एथलेटिक ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम निर्माण हेतु नए स्थल चयन और 50 शैय्या वाले अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सूर्यपुरा में घाघरा बैंती नदी व आलापुर-पकठौल के बीच बलान नदी पर प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण हेतु भूमि सीमांकन तथा जगदीशपुर-तरबन्ना नया टोला पीसीसी सड़क व मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की सड़कों की मापी रिपोर्ट शीघ्र सौंपने को कहा गया.

अन्न भंडारण, स्वच्छता और आवास योजना पर जोर

सहकारिता विभाग के तहत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना की समीक्षा में मोहनपुर पैक्स (5000 मीट्रिक टन), परिहारा पैक्स (1000 मीट्रिक टन) तथा रसलपुर पैक्स (500 मीट्रिक टन) क्षमता वाले गोदामों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि सीमांकन और एनओसी की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आदेश मिला. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत वीरपुर, नावकोठी व साहेबपुर कमाल में वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड निर्माण की समीक्षा की गई और जिले के 103 अक्रियाशील ई-रिक्शा व 471 पैडल रिक्शा की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 102 चिन्हित भूमिहीन लाभुकों (मुख्य रूप से बरौनी व बलिया प्रखंड) को वास-गीत पर्चा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया.

विद्युत उपकेंद्र, कोर्ट केस और सहयोग शिविर के निर्देश

साहेबपुरकमाल क्षेत्र के समस्तीपुर एवं आकाशपुर में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) तथा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत गुणवत्ता जांच रिपोर्ट निर्धारित समय पर देने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय में लंबित सीडब्ल्यूजेसी एवं एमजेसी मामलों में समय पर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने और सहयोग शिविर में प्राप्त लंबित आवेदनों का निष्पादन कर आवेदकों को सूचित करने की बात कही गई. बैठक में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता बेगूसराय सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >